Khabri Chai Desk : सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को कुल 20 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1 एसीएम, 4 पार्टी सदस्य और 15 अग्र संगठन सदस्य शामिल हैं। खास बात यह है कि सरेंडर करने वालों में एक महिला नक्सली PLGA बटालियन की सक्रिय हार्डकोर सदस्य रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों में से 2 पर ₹8-8 लाख, 1 पर ₹5 लाख, 4 पर ₹2-2 लाख और 4 नक्सलियों पर ₹1-1 लाख का इनाम घोषित था। इस तरह कुल ₹33 लाख के ईनामी नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया है।
Also Read : https://khabrichai.com/bhilai-me-hathiyar-laharakar-dahshat-failane-wale-3-girftar/भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
नक्सलियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन और दबाव के चलते उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया। साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति तथा “नियद नेल्ला नार योजना” से प्रभावित होकर वे मुख्यधारा से जुड़ने के लिए तैयार हुए।
सुकमा पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लौटने पर स्वागत किया है। पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वालों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





