Khabri Chai Deak : रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ सड़क को टू लेन से फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने सड़क का एलाइनमेंट जिला प्रशासन को सौंप दिया है। इसके बाद सड़क किनारे बसे लगभग 35 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटा दी गई है। अब चौड़ीकरण के तहत सड़क के दोनों ओर 100 मीटर छोड़कर बाकी जमीन की खरीदी-बिक्री की जा सकेगी।

एनएच की टीम ने तहसील कार्यालय से जमीनों के दस्तावेजों का मिलान पूरा कर लिया है। अध्ययन में सामने आया कि सड़क किनारे की ज्यादातर जमीन पहले से ही नेशनल हाइवे की है, इसलिए केवल 10% जमीन का ही अधिग्रहण करना पड़ेगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) लगभग तैयार है और इसके अंतिम रूप से फाइनल होते ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
Also Read : https://khabrichai.com/bhilai-me-hathiyar-laharakar-dahshat-failane-wale-3-girftar/भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
करीब 186 किलोमीटर लंबी इस सड़क का चौड़ीकरण तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में रायपुर से धनेली 0 प्वाइंट तक 53.1 किलोमीटर तक फोरलेन सड़क बनेगी। दूसरे चरण में 53.1 से 85.6 किलोमीटर तक और तीसरे चरण में 85.6 से 186 किलोमीटर तक सड़क चौड़ीकरण होगा।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
फोरलेन सड़क निर्माण होने से रायपुर से सारंगढ़ मार्ग पर परिवहन सुविधा बेहतर होगी। अभी टू लेन सड़क होने से बड़े वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आती है। चौड़ीकरण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और यातायात सुगम हो जाएगा।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





