पंडरिया में अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार….

Khabri Chai Desk : आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश से लाई जा रही अवैध शराब की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता और कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर 3 सितंबर को आबकारी वृत्त पंडरिया क्षेत्र में छापेमारी की गई।

जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में गश्ती के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बजाग (मध्यप्रदेश) निवासी सतीश कुमार साहू ग्राम तेलियापानी (थाना कुकदूर) में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए विभाग ने छद्म खरीदार भेजा। खरीदी की पुष्टि होने पर आरोपी के मकान में दबिश दी गई। तलाशी में 16 नग प्रिंस लेमन देशी शराब की बोतलें, कुल 2.7 बल्क लीटर बरामद की गईं।

Also Read : https://khabrichai.com/raipur-balodabazar-sarangarh-road-fourlane-project/ रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ रोड फोरलेन से 186 किमी सफर होगा आसान

शराब को मौके पर ही सीलबंद कर जब्त किया गया। आरोपी सतीश साहू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित) की धारा 34(1)(ख), 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर और वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी ने किया। वहीं, आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री गीता साहू, अभिनय रायजादा, रामानंद दीवान, मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उईके और आरक्षक ईम्तियाज खान, कमल मेश्राम तथा अमर पिल्लै की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta 

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel