पीएम मोदी की योजनाओं से बदली हजारों जिंदगी…

Khabri Chai Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और बलरामपुर जिले के लाभार्थियों ने बधाई दी और केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए आभार जताया। अंबिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत “मोर जमीन-मोर मकान” अभियान ने हजारों परिवारों का पक्का मकान का सपना पूरा किया। यहां 5,266 स्वीकृत आवासों में से 4,128 मकान तैयार हो चुके हैं। लाभार्थियों का कहना है कि पीएम मोदी की वजह से उन्हें सुरक्षित और पक्का घर मिल पाया है।

लाभार्थी श्यामा यादव ने बताया कि पहले कच्चे घर में बरसात के दौरान परेशानी होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका जीवन बदल गया। वहीं रिशेंद्र यादव ने कहा कि पीएम मोदी की योजना ने उनका सपना साकार किया।

Also Read : नशे में वाहन चलाने वालों पर रायपुर-बिलासपुर पुलिस की सख्ती https://khabrichai.com/raipur-bilaspur-drunk-driving-action/

इसी तरह बलरामपुर जिले में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाया है। जूता-चप्पल व्यवसायी विनेश पाल ने 5 लाख रुपये का ऋण लेकर नया व्यवसाय खड़ा किया और चार लोगों को रोजगार दिया। वहीं, अमित केसरी ने 7 लाख रुपये लेकर साइकिल मरम्मत और बिक्री की दुकान का विस्तार किया और कई लोगों को रोजगार दिया।
👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta 
लाभार्थियों ने कहा कि पीएम मोदी की दूरदृष्टि और योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। जन्मदिन पर सभी ने पीएम मोदी को लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel