Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। इन कार्रवाइयों से नक्सलियों में बौखलाहट साफ झलक रही है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के निलावाया गांव में नक्सलियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार देर रात हथियारबंद नक्सलियों ने ग्रामीण बंडी कोर्राम की बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, नक्सली देर रात गांव पहुंचे और बंडी कोर्राम को घर से बाहर बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह परिवार पहले से नक्सलियों के निशाने पर था। करीब चार साल पहले नक्सलियों ने उनके बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी हत्या की थी। उस समय सरकार ने परिवार को सहायता राशि और बेटी को पुलिस विभाग में नौकरी दी थी।
Also Read : रायपुर क्लबों में ड्रग्स और न्यूड पार्टियों का खुला खेल… https://khabrichai.com/raipur-nude-party-drugs-club-hyper-ss-farmhouse/
पुलिस का मानना है कि यह हत्या नक्सलियों द्वारा दहशत फैलाने और ग्रामीणों में डर कायम करने की कोशिश है। घटना की सूचना मिलते ही अरनपुर थाना पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि नक्सली अब सुरक्षा बलों की कार्रवाई से घबराकर निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





