Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ दंतेश्वरी मंदिर शारदीय नवरात्र 2025 को लेकर भव्य सजावट और विशेष आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। मंदिर प्रशासन ने इस बार 11 हजार आस्था ज्योत जलाने का लक्ष्य रखा है। इसमें घी की ज्योत के लिए 2100 रुपए और तेल की ज्योत के लिए 1100 रुपए की रसीद भक्तों को दी जा रही है। भक्त काउंटर और www.maadanteshwari.in वेबसाइट दोनों माध्यम से ऑनलाइन-ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं। विदेशों से भी श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं।

Also Read : CG BREAKING : छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक ऊर्जा सप्लाई: गारे-पल्मा सेक्टर II खदान को मंजूरी https://khabrichai.com/gare-palma-sector-ii-coal-mine-raigarh-mahagenco/
यदि कोई भक्त पूरे नौ दिनों तक माता के दर्शन करना चाहता है तो 2100 रुपए की विशेष रसीद कटवा सकता है। वहीं, VIP दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि बच्चों की एंट्री फ्री रहेगी। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में रोजाना सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कला मंच पर जबलपुर, रायपुर, रायगढ़ समेत अलग-अलग शहरों से आए कलाकार जगराता और भजन प्रस्तुत करेंगे।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
मंदिर के पुजारी विजेंद्र नाथ जिया ने बताया कि मंदिर में नवरात्र की पूरी तैयारी हो चुकी है। पूरे 9 दिनों तक देवी की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक महत्व का है बल्कि दंतेवाड़ा जिले में पर्यटन और आस्था केंद्र के रूप में माँ दंतेश्वरी मंदिर की पहचान को और मजबूत करेगा।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





