Khabri Chai Desk : नवरात्र 2025 को लेकर हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने गरबा पंडालों के आयोजनकर्ताओं से अपील की है कि वे गरबा उत्सव को पारंपरिक और मर्यादित स्वरूप में आयोजित करें। मंच ने कहा कि किसी भी आयोजन में देवी-देवताओं के प्रतीकात्मक स्वरूप या स्वांग रचने वाली थीम न हो। साथ ही, छोटे कपड़े पहनने वाली युवतियों का प्रवेश रोकने और फूहड़ बॉलीवुड गीतों पर पाबंदी लगाने की सख्त हिदायत दी गई है।

मंच के जिला प्रभारी किशोर माहेश्वरी और जिला अध्यक्ष सुरेश लोहमार के नेतृत्व में जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले वर्ष भी चेतावनी के बाद कई पंडालों ने अपनी थीम बदली थी, जबकि कुछ आयोजकों को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी थी। इस बार भी यदि किसी पंडाल ने नियमों की अनदेखी की, तो मंच कड़े विरोध और आंदोलन के लिए तैयार है।
Also Read : FIBA U16 Asia Cup: भारतीय महिला टीम फाइनल में! https://khabrichai.com/fiba-u16-asia-cup-2025-indian-women-basketball-final/
संगीत और गीतों का चयन केवल देवी भक्ति और पारंपरिक गरबा डांडिया पर आधारित होगा। महिलाओं की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे, महिला हेल्प डेस्क और शिकायत केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंच ने यह भी स्पष्ट किया है कि आयोजन स्थल का उपयोग केवल धार्मिक उद्देश्यों के लिए हो।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
हिन्दू युवा मंच ने आयोजनकर्ताओं को चेतावनी दी है कि यदि इस अपील की अनदेखी की गई, तो कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया जाएगा। मंच ने बहनों और माताओं से भी मर्यादित वस्त्र पहनने की अपील की है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





