नई GST दरें लागू: आम जनता को राहत, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

Khabri Chai Desk : देशभर में आज से नई GST दरें लागू हो गई हैं। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि “आज से GST उत्सव प्रारंभ हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 140 करोड़ जनता को उपहार दिया है। यह कदम केवल पीएम मोदी द्वारा ही संभव है। नई टैक्स दरों से जनता का पैसा बचेगा, उनकी बचत बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।”

गौरतलब है कि GST काउंसिल की 56वीं बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया था। अब केवल दो स्लैब में GST लगेगा – 5% और 18%। इसके बाद आज से घी, पनीर, दही जैसे जरूरी सामान से लेकर कार और AC जैसी लक्ज़री प्रोडक्ट्स भी सस्ते हो गए हैं।

Also Raed : रायपुर के बिल्डर सुबोध सिंघानिया के नाम पर 8.70 लाख की ठगी https://khabrichai.com/raipur-builder-subodh-singhania-fraud/

सरकार का कहना है कि GST दरों में कटौती से आम जनता को राहत मिलेगी और टैक्स सिस्टम सरल होगा। हालांकि कुछ कंपनियों ने अभी नए रेट जारी नहीं किए हैं, इसलिए अनुमानित MRP जारी की गई है। इसमें कंपनियों और सेलर्स द्वारा दिए जाने वाले डिस्काउंट शामिल नहीं हैं। ऐसे में बाजार में मिलने वाले कई सामानों की कीमतें और भी कम हो सकती हैं।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

यह फैसला न सिर्फ जनता की जेब पर बोझ कम करेगा बल्कि देश के राजस्व संग्रह और आर्थिक विकास को भी मजबूती देगा।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel