Khabri Chai Desk : दुर्ग जिले में शिक्षा विभाग ने भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में तीन प्राचार्य और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई फरीदनगर के प्रभारी प्राचार्य नौशाद खान और शिक्षक निजामुद्दीन के खिलाफ मार्च 2024 में हुई शिकायत के आधार पर की गई।

शिकायत में बताया गया कि नौशाद खान ने दुर्ग के तकियापारा में रहते हुए संकुल केंद्र के अकाउंट को हैंडओवर नहीं किया और दो फर्जी अकाउंट संचालित कर लगभग 1,84,000 रुपए का गबन किया। निजामुद्दीन भी इस घोटाले में शामिल था। जांच में यह भी सामने आया कि बाद में तकियापारा में पदस्थ वंदना पांडे और आशा टेकाम ने गड़बड़ी की जानकारी होने के बावजूद कोई आपत्ति नहीं जताई, जिससे उन्हें भी भ्रष्टाचार में शामिल माना गया।
Also Raed : बिलासपुर में तलवार से काटा केक, आतिशबाजी कर मचाया हुड़दंग, 15 गिरफ्तार https://khabrichai.com/bilaspur-talwaar-se-cake-cut-15-arrested/
यह मामला शिक्षा विभाग में पहली बार सामने आया है, जिसमें एक ही शिकायत पर चार लोगों को निलंबित किया गया। यह कदम विभाग की ईमानदारी और पारदर्शिता स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
इस कार्रवाई से न सिर्फ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, बल्कि ईमानदार शिक्षकों और अधिकारियों के लिए भी एक प्रेरणा बनी रहेगी।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





