Online Shoping बानी मौत का कारण…

Khabri Chai Desk : अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें युवा ठेकेदार चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, निशा ने जहर ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के जरिए मंगाया था। जहर सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया।

हालांकि, रास्ते में ही निशा की मौत हो गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर भेजा था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। घटना के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

Also Read : रायपुर में भारी बारिश, 19 जिलों में अलर्ट https://khabrichai.com/rain-raipur-chhattisgarh-weather-update/

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जहर खाने के पीछे मानसिक, पारिवारिक या अन्य कारण रहे। स्थानीय लोग इस घटना से हैरान हैं और यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

अंबिकापुर पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आगामी रिपोर्ट में सभी तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel