Khabri Chai Desk : नारायणपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अबूझमाड़ में मारे गए दो नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता (CRMC) पिछले नौ महीनों से नहीं मिला है। जनवरी 2025 से अब तक यह भत्ता अटका हुआ है, जिससे डॉक्टरों में आक्रोश लगातार बढ़ता रहा।

बीते 22 सितंबर को मारे गए दो सेंट्रल कमेटी के सदस्यों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए थे। नारायणपुर जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिमांशु सिन्हा ने बताया कि डॉक्टरों ने एकजुट होकर भत्ते के भुगतान की मांग पर अड़ते हुए पोस्टमार्टम से इंकार किया।
Also Read : Online Shoping बानी मौत का कारण… https://khabrichai.com/ambikapur-wife-suicide-poison-death/
इस पर नारायणपुर के CMHO एसएस राज ने बताया कि यह मामला राज्य स्तरीय है और बजट आवंटन अक्टूबर-नवंबर में होगा। इसके बाद एक हफ्ते के भीतर भुगतान किया जाएगा। डॉक्टरों को आश्वासन मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम शुरू किया गया।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
इस घटना ने राज्य में नक्सल प्रोत्साहन भत्ते की महत्वता और डॉक्टरों की नाराजगी को उजागर किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में भत्तों का समय पर भुगतान और प्रशासनिक समर्थन आवश्यक है ताकि स्वास्थ्य कर्मियों की पेशेवर जिम्मेदारी बाधित न हो और सामाजिक व कानून व्यवस्था में असंतुलन न पैदा हो।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





