पुलिसकर्मी पर ही कर दिया से लाठीचार्ज!

Khabri Chai Desk : नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर के पास चंद्रगिरि चौक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अचानक पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में पुलिस जवान घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, युवक सबसे पहले गुरुद्वारा पार्किंग में विवाद करने पहुंचा था। पार्किंग कर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की। इसके बाद पार्किंग स्टाफ ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को पेट्रोलिंग गाड़ी से थाने भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह दोबारा मौके पर पहुंच गया और अचानक डंडे से पुलिस जवान पर हमला कर दिया।

Also Read : छत्तीसगढ़ की दिव्या रंगारी ने दिलाया भारत को गोल्ड.. https://khabrichai.com/divya-rangari-mahasamund-wins-gold-for-india/

हमले के बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, घायल पुलिसकर्मी का इलाज करवा लिया गया है और अब उसकी हालत पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel