विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या

Khabri Chai Desk : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति चैतराम धनवार और उसकी पत्नी बंधन बाई धनवार के बीच सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि चैतराम शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बंधन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घर का फर्श खून से लथपथ हो गया।

Also Read : बकरा खाने के बाद मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका https://khabrichai.com/raigarh-santaram-suspicious-death/

शोरगुल सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। तुरंत कटघोरा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी पति चैतराम धनवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह हत्या की मुख्य वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel