Khabri Chai Desk : जांजगीर में दशहरा के दूसरे दिन शुक्रवार रात नैला फाटक में लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया जिसने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। रात करीब 10:20 बजे फाटक बंद हुआ, लेकिन न तो कोई ट्रेन गुजरी और न ही गेट खुला। करीब 45 मिनट तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जब लोगों का सब्र टूटा तो वे गेटमैन के कमरे तक पहुंचे।

Also Read : बिलासपुर में पागल सांड का आतंक, एक की मौत https://khabrichai.com/bilaspur-mad-bull-attack/
अंदर जाकर देखा तो गेटमैन संतोष कुमार शराब के नशे में टुन्न होकर सो रहा था। जब राहगीरों ने दरवाजा खटखटाया तो वह लड़खड़ाते हुए बाहर आया और बोला, “आज दशहरा है, इसलिए शराब पी है।” उसके इस रवैये पर लोगों में आक्रोश फैल गया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक आरक्षक ने भीड़ को नियंत्रित किया और फंसे वाहनों को निकलवाने में मदद की। घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई, जिन्होंने बताया कि गेटमैन को तीन बार फाटक खोलने की सूचना दी गई थी, लेकिन उसने अनदेखी की।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
मामले की जांच के बाद रेलवे प्रशासन ने लापरवाह गेटमैन को तत्काल निलंबित कर दिया है। इस घटना से यात्रियों और स्थानीय लोगों में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





