अस्पताल की लापरवाही से घायल युवक की मौत

Khabri Chai Desk : अंबिकापुर के सड़क हादसे में घायल पहाड़ी कोरवा समाज के युवक की इलाज में लापरवाही के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के ग्राम ककना (मदेश्वरपुर) निवासी 34 वर्षीय गुड्डू कोरवा 4 अक्टूबर को अपने साथी बजल साय के साथ ग्राम घटगांव गया था। वापसी के दौरान उनकी बाइक ग्राम सिधमा के पास मिट्टी के ढेर से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में गुड्डू के सिर में गंभीर चोटें आईं।

उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों के मुताबिक, 20 घंटे बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिसके चलते समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई।

Also Read : बलरामपुर में जंगली हाथियों ने धान के खेतों में मचाया उत्पात https://khabrichai.com/balrampur-wild-elephants-damage/

मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी के सामने शव रखकर चक्काजाम किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग की।
इस घटना को लेकर कांग्रेस ने मृतक परिवार का समर्थन करते हुए अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। वहीं, प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि एंबुलेंस समय पर क्यों नहीं भेजी गई।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel