Khabri Chai Desk : सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की दीवानगी अब युवाओं को मुश्किल में डाल रही है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छह युवकों ने इंस्टाग्राम पर वायरल होने के चक्कर में सड़क पर खतरनाक स्टंट कर डाला। ये सभी युवक चलती कार का दरवाज़ा खोलकर स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे थे और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो लोगों ने इसकी शिकायत यातायात पुलिस से कर दी।

Also Read : सक्ती पावर प्लांट हादसा, दो मजदूरों की मौके पर मौत https://khabrichai.com/rkm-power-plant-lift-accident-sakti/
वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने युवकों की पहचान की और उन्हें थाने बुलाया। पूछताछ के बाद सभी पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। प्रत्येक युवक पर ₹3100 का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा हैं।
पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ऐसी जानलेवा हरकतों से बचें। उन्होंने कहा कि सड़कें स्टंट दिखाने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित यात्रा के लिए बनी हैं। पुलिस अब इस तरह के मामलों पर विशेष निगरानी रखेगी ताकि भविष्य में ऐसे खतरनाक वीडियो बनाकर कोई और अपनी या दूसरों की जान जोखिम में न डाले।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





