मोस्ट वांटेड नक्सली सोनू दादा ने 60 साथियों संग सरेंडर किया

Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को मोस्ट वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा ने अपने करीब 60 साथियों सहित आत्मसमर्पण कर दिया। सोनू दादा नक्सल संगठन का बड़ा कैडर माना जाता है और उस पर 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।
सूत्रों के मुताबिक, सोनू दादा ने हथियारों के साथ सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसके इस कदम के बाद नक्सली संगठन में आंतरिक मतभेद और फूट की स्थिति देखने को मिली है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हैं।

Also Read : कोंडागांव तालाब से मिला युवक का शव, मचा हड़कंप https://khabrichai.com/dead-body-found-in-kondagaon-pond/

पुलिस और सुरक्षा बल आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई नक्सली पहले भी बड़ी मुठभेड़ों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। यह सरेंडर सरकार के “लोन वर्राटू” अभियान की एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।
हाल ही में दंतेवाड़ा में भी इसी अभियान के तहत 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिनमें 21 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल थे। गढ़चिरौली की यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को नया बल दे रही है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel