Khabri Chai Desk : दुर्ग जिले के रिसामा गांव में ग्रामीणों ने 13 अक्टूबर को प्राथमिक शाला में तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पदस्थ तीनों शिक्षक कई दिनों से अनुपस्थित हैं, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है। यह मामला शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गृह जिले का है।
ग्रामीणों के अनुसार, प्राथमिक शाला रिसामा में कक्षा पहली से पांचवीं तक लगभग 80 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहां हेडमास्टर नरेश ठाकुर और दो सहायक शिक्षक मोहन सिंह ठाकुर तथा गेश्वर राजू साहू पदस्थ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर 11 अक्टूबर तक अवकाश पर थे, लेकिन इसके बाद बिना सूचना के अनुपस्थित हैं, जबकि दोनों सहायक शिक्षक बीएलओ ड्यूटी के नाम पर कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे।
Also Read : मोस्ट वांटेड नक्सली सोनू दादा ने 60 साथियों संग सरेंडर किया https://khabrichai.com/naxal-leader-sonu-dada-surrenders-gadchiroli/
लगातार अनुपस्थिति से न केवल पढ़ाई बाधित हुई है बल्कि मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था भी अव्यवस्थित हो गई है। गांव के उपसरपंच मन्नूलाल साहू और दिलेश कुमार साहू ने बताया कि पिछले 15 दिनों से स्कूल में कोई शिक्षक नहीं आया, जिससे बच्चे अपना नाम तक लिखना भूल गए हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई और नियमित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






