Khabri Chai Desk : रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के दौरान तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। चेकिंग पॉइंट पर पुलिस की नियमित कार्रवाई के दौरान एक बलेनो कार (क्रमांक CG 04 ML 8357) ने बैरिकेड तोड़ते हुए तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की। कार में सवार सिद्धांत दान और आदित्य चौधरी नाम के दो युवक, जो संभवतः नशे में थे, गिरफ्तारी से बचने के लिए लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहे थे।
Also Read :धान खरीदी के लिए जरूरी एग्रीस्टैक पंजीयन की तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे किसान https://khabrichai.com/ragini-dhurve-gond-art/
पुलिस द्वारा रोकने पर चालक ने गति और बढ़ा दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर यातायात आरक्षक हेम कुमार पटेल को टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके दाहिने पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही यातायात एएसपी प्रशांत शुक्ला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। दोनों युवकों को पुलिस ने मौके से हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। उनके खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मी को चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






