Khabri Chai Desk : बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम सोन स्थित प्राथमिक शाला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्लासरूम में शिक्षिका और बच्चों के सामने शराब के नशे में अपनी शर्ट उतारकर बैठा नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 अक्टूबर की है। शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचा और वहां मौजूद शिक्षकों से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला शिक्षकों और बच्चों के सामने ही अभद्र हरकत करते हुए शर्ट उतार दी। यह पूरी घटना किसी ने मोबाइल में कैद कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
Also Read : रायपुर में नशे में धुत युवकों ने पुलिस चेकिंग पॉइंट तोड़ा, ट्रैफिक आरक्षक को मारी जोरदार टक्कर https://khabrichai.com/raipur-police-campaign-drunk-driving-accident/
ग्रामीणों और अभिभावकों ने बताया कि आरोपी शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल आता है और बच्चों से दुर्व्यवहार करता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है और विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






