Khabri Chai Desk : सरगुजा के बतौली विकासखंड के सरकारी स्कूलों में छात्राओं को बांटी जाने वाली साइकिलों की खराब हालत देखकर विधायक रामकुमार टोप्पो ने वितरण कार्यक्रम को रोक दिया। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि कई साइकिलों की फिटिंग सही नहीं थी, टायरों में हवा नहीं थी और उनकी गुणवत्ता भी तय मानकों के अनुरूप नहीं थी।
विधायक टोप्पो ने नाराज होकर अधिकारियों से कहा कि इतनी खराब स्थिति में साइकिलें वितरित नहीं की जा सकतीं। उन्होंने साइकिलों के लिए निर्धारित मानक दस्तावेज मंगवाकर जांच के निर्देश दिए और कहा कि इनकी गुणवत्ता का परीक्षण कराया जाएगा।
Also Read : शिवरीनारायण में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मदरसा और गौ औषधालय पर चला बुलडोजर https://khabrichai.com/shivrinagar-bulldozer-action-madrasa-cow-dispensary/
राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें दी जानी हैं, लेकिन अक्सर इनकी गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं। सप्लायरों पर सस्ती और कमज़ोर साइकिलें देने के आरोप पहले भी लग चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी कई साइकिलों का वजन मानक से कम और पुर्जे घटिया दर्जे के हैं।
विधायक के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग ने सभी साइकिलों की जांच करने और दोषी सप्लायरों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






