Khabri Chai Desk : रायपुर में दीपावली के पहले अवैध पटाखा दुकानों का जाल तेजी से फैल रहा है। टिकरापारा क्षेत्र के सिद्धार्थ चौक से संतोषी नगर तक कई बिना अनुमति की दुकानें खुली हुई हैं, जिनसे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दुकानें तो थाने के पास ही संचालित हो रही हैं, फिर भी पुलिस और प्रशासन मौन है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्लों में बच्चे और युवा पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि प्रशासन ने केवल लाखे नगर में अस्थायी मार्केट की अनुमति दी है। इसके बावजूद पूरे शहर में धड़ल्ले से अवैध बिक्री जारी है। नियमों के मुताबिक पटाखा स्टॉल टिन शेड से बनाना अनिवार्य है, पर कई दुकानों में अब भी बांस और कपड़े का उपयोग किया जा रहा है, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ गया है।
Also Read : विधायक ने खराब साइकिलों का वितरण रोका, जताई नाराजगी https://khabrichai.com/punctured-bicycles-mla-action/
व्यवसायियों ने बताया कि वैध कारोबार करने वालों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है, क्योंकि अवैध दुकानें बिना रोक-टोक बिक्री कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द कार्रवाई कर इन दुकानों को बंद कराया जाए, ताकि नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों को राहत मिले और शहर में सुरक्षा बनी रहे।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






