Khabri Chai Desk : नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में 1 लाख रुपए के इनामी नक्सली पिलसाय कश्यप ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है। पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस (कृषि विभाग) में सक्रिय पिलसाय ने संगठन में बढ़ते आंतरिक मतभेद और सरकार की पुनर्वास नीति-2025 से प्रभावित होकर यह कदम उठाया। उसने पुलिस अधीक्षक वाॅय अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे, उप पुलिस अधीक्षक सतीष भार्गव और सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया।
Also Read : गरियाबंद में नक्सली कमांडर सुनील ने आत्मसमर्पण की घोषणा की, 20 अक्टूबर को होगी चर्चा https://khabrichai.com/naxalite-commander-sunil-surrender-announcement-gariyaband/
पुलिस ने बताया कि पिलसाय कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहा है, जिनमें आईटीबीपी जवानों की हत्या, जियो टावर जलाने और लूट की घटनाएं शामिल हैं। पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने पर उसे तत्काल 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार और पुलिस अब नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास और शांति स्थापित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पिलसाय के आत्मसमर्पण से सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि अन्य नक्सली भी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






