बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालो पर बड़ी कार्रवाई

Khabri Chai Desk : बालोद जिले में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले एक दुकानदार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कलकसा गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे बेच रहा है। सूचना के बाद मालीघोरी (कलकसा) में छापा मारकर पुलिस ने आरोपी गोपीराम ठाकुर (32 वर्ष) को पकड़ा।
गोपीराम अपने घर के सामने खुले में दुकान लगाकर बिना किसी अनुमति और सुरक्षा इंतजाम के पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने मौके से 23 तरह के पटाखों के पैकेट जब्त किए हैं, जिनमें स्टैंडर चकरी, स्काई शॉट, टाइगर बम, फूलझड़ी, ड्रैगन बम, माचिस पटाखा, हेलीकॉप्टर पटाखा, शिम्बा बम और लड्ड शामिल हैं। जब्त किए गए पटाखों की कुल कीमत 10,375 रुपये बताई गई है।

Also Read : छोटी दिवाली पर रायपुर में 16 जगहों पर चाकूबाजी https://khabrichai.com/raipur-chaku-attack-diwali/

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी के पास पटाखा बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इसलिए उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख), (1)(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है और अवैध पटाखा बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel