दुर्ग में साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार

Khabri Chai Desk : दुर्ग जिले में साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुए इस खुलासे में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिले अलर्ट के बाद शुरू की गई। सूचना के अनुसार कर्नाटक बैंक, मोहन नगर शाखा के 22 बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी के जरिए जमा किए गए थे।
जांच में पता चला कि देशभर के पीड़ितों से ऑनलाइन साइबर अपराधों के माध्यम से ठगे गए पैसे इन खातों में ट्रांसफर किए जाते थे। आगे इन्हीं खातों से रकम की निकासी, खर्च और अन्य खातों में संवर्धन किया जाता था। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक ट्रांज़ैक्शन हिस्ट्री, मोबाइल नंबरों की जांच और साइबर सेल की सहायता से खाताधारकों की पहचान की।

Also Read : छत्तीसगढ़ के दिव्यांग तैराकों का कमाल https://khabrichai.com/cg-para-swim-medals/

कई आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खातों को साइबर ठगों के हवाले कर देते थे, जिन्हें “म्यूल अकाउंट” कहा जाता है। इन खातों का इस्तेमाल राष्ट्रीय स्तर पर साइबर फ्रॉड की रकम को घुमाने के लिए किया जाता था। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel