Khabri Chai Desk : बीजापुर जिले में नक्सली संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण बस्तर में संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को कुल 41 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। समर्पित नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में 12 महिलाएँ और 29 पुरुष शामिल हैं, जिनमें पीएलजीए बटालियन-01, विभिन्न कंपनियों के सदस्य, एसीएम, प्लाटून व मिलिशिया कमांडर, आरपीसी और जनताना सरकार के पदाधिकारी भी शामिल हैं।
Also Read : रायपुर इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में लिफ्ट हादसा टला https://khabrichai.com/raipur-indraprasth-lift-incident/
सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण सूची में साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी भी शामिल रहे, जो लंबे समय से क्षेत्र में हिंसक घटनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समर्पण के बाद सभी नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे नया जीवन शुरू कर सकें और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
सभी कैडरों ने भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास व्यक्त करते हुए हिंसा का रास्ता छोड़ने की घोषणा की। यह सरेंडर बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, केरिपु सेक्टर और बस्तर रेंज पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चल रहे अभियान का बड़ा परिणाम माना जा रहा है।
‘सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
इस सामूहिक आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों की अब तक की बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है और इससे क्षेत्र में शांति स्थापित होने की उम्मीद बढ़ी है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






