डायलिसिस यूनिट बनी मरीजों की लाइफलाइन

Khabri Chai Desk : बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय में स्थापित डायलिसिस यूनिट किडनी रोगियों के लिए जीवनदायी साबित हो रही है। इस यूनिट की वजह से मरीजों को इलाज के लिए अब रायपुर या अन्य शहरों में निर्भर नहीं रहना पड़ता। अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में डायलिसिस की सुविधा 15 अगस्त 2022 से प्रारंभ की गई थी। वर्तमान समय में यूनिट में कुल 6 आधुनिक डायलिसिस मशीनें उपलब्ध हैं।
सेवा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 169 मरीजों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। वहीं, प्रारंभ से अभी तक लगभग 10,305 डायलिसिस सेशन संपन्न हो चुके हैं। प्रतिमाह औसतन 300 बार डायलिसिस किया जा रहा है, जबकि वर्तमान में 27 मरीज नियमित रूप से उपचार प्राप्त कर रहे हैं।

Also Read : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बंधक बनाकर बच्चा प्रताड़ित, गिरफ्तार https://khabrichai.com/anganwadi-worker-child-torture-arrest-bilaspur/

डायलिसिस व्यवस्था शुरू होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल रहा है, जिससे आपातकालीन स्थिति में बड़ी राहत मिलती है। इसके साथ ही दूर के शहरों में इलाज के खर्च और यात्रा का आर्थिक बोझ भी काफी हद तक कम हो गया है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में यूनिट को और विस्तार देने तथा किडनी मरीजों के लिए बेहतर उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel