रायपुर में गौशाला तोड़फोड़, हनुमान मूर्ति खंडित

Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर के धरमनगर इलाके में सोमवार देर रात करीब 2 बजे गौशाला और धार्मिक आस्था पर गंभीर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन की मदद से गौशाला का शेड तोड़ा गया और भगवान हनुमान की प्राचीन मूर्ति को खंडित कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान हथियारों से लैस लगभग दो दर्जन लोगों ने गौशाला संचालकों और मोहल्लेवासियों को खुलेआम धमकियां दीं।
गौशाला का शेड गिरने से दो बछड़ों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। पिछले 32 वर्षों से गौशाला का संचालन कर रहे दंपती को जान से मारने और उनकी बेटियों के अपहरण की धमकी भी दी गई। पीड़ितों के अनुसार, यह गौशाला और हनुमान जी की मूर्ति पिछले करीब 40 वर्षों से सार्वजनिक स्थान पर पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित है, जहां बीमार और अपाहिज गौवंशों की सेवा की जाती रही है।

Also Read : बेरोजगारी भत्ता पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट https://khabrichai.com/cg-assembly-unemployment-ruckus/

शिकायत में बताया गया है कि अरिहंत पारेख उक्त जमीन को अपनी बताता है, लेकिन वैध दस्तावेज दिखाने और सीमांकन कराने की मांग पर वह अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर धमकी देता रहा है। इससे पहले राजस्व विभाग के अनुभाग अधिकारी की शिकायत के बाद वह करीब पांच साल तक शांत रहा, लेकिन अब फिर से उसने विवाद खड़ा कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel