बंगुरसिया धान केंद्र में हाथियों का आतंक

Khabri Chai Desk : रायगढ़ जिले के बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में इन दिनों हाथियों का आतंक किसानों और कर्मचारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। बीते दो दिनों में हाथियों के एक दल ने खरीदी केंद्र में रखी लगभग 15 बोरी धान खा ली, जबकि कई अन्य बोरियों को फैलाकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है और धान खरीदी व्यवस्था की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, देर रात हाथियों का एक झुंड बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र परिसर में घुस आया। खुले में रखी धान की बोरियों को देखकर हाथी अंदर पहुंच गए और बोरियों को उठाकर धान खाने लगे। हाथियों की मौजूदगी से कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हाथियों का झुंड काफी देर तक परिसर में घूमता रहा, जिससे धान की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है।

Also Read : आज़ाद हिंद एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, रायगढ़ के पास मचा हड़कंप https://khabrichai.com/azad-hind-express-general-coach-fire-raigarh/

पूरी घटना खरीदी केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, वहीं कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल से भी वीडियो रिकॉर्ड किए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि यह धान उन्होंने मेहनत से उगाकर समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए केंद्र में जमा किया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि धान खरीदी केंद्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। किसानों ने मांग की है कि केंद्र के आसपास नियमित गश्त, मजबूत बाउंड्रीवाल और रात में सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे नुकसान से बचा जा सके।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel