Khabri Chai Desk : नवा रायपुर के माना थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लू वाटर खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति बेहद संदिग्ध बताई जा रही है। मृतक का सिर मौके पर मौजूद नहीं था, वहीं दोनों हाथों के पंजे भी गायब पाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने खदान के पानी में शव को तैरते देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर प्राथमिक जांच की, लेकिन उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव की हालत और अंगों के गायब होने को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को खदान में फेंका गया है या वारदात इसी क्षेत्र में अंजाम दी गई है।
Also Read : कोदो चावल खाने से एक परिवार के 6 लोग बीमार https://khabrichai.com/balrampur-kodo-rice-food-poisoning/
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारण और समय का पता चल सके। साथ ही आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






