बिलासपुर में शराब पिने के बाद युवक की मौत…

Khabri Chai Desk : सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगालीपारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपने घर के भीतर बेसुध हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान बंगालीपारा निवासी ओमप्रकाश श्रीवास उर्फ भोला (40 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश ने शुक्रवार रात अपने घर में शराब पार्टी की थी। शनिवार सुबह जब वह देर तक घर से बाहर नहीं निकला, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद पड़ोसियों ने घर के भीतर जाकर देखा, जहां वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

Also Read : 1,515 ड्रोन से सजा नवी मुंबई एयरपोर्ट का आसमान… https://khabrichai.com/navi-mumbai-airport-drone-show-1515/

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण युवक की तबीयत बिगड़ी होगी। आशंका है कि शराब के नशे में उल्टी होने से उसकी हालत गंभीर हो गई।
हालांकि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel