रायपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिक्री पर सख्त कार्रवाई

Khabri Chai Desk : नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक–4 और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गोलबाजार, बूढ़ातालाब और सदर बाजार क्षेत्र की पतंग दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दुकानों से कुल साढ़े चार किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया गया।
यह कार्रवाई रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार की गई। निरीक्षण नगर निगम जोन–4 के जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के मार्गदर्शन में उप अभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

Also Read : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों गजरथ यात्रा–2025 पुस्तक लॉन्च https://khabrichai.com/vishnudev-sai-gajrat-yatra-2025-book-release/

औचक निरीक्षण के दौरान बूढ़ातालाब स्थित सिटी पतंग भंडार से 2 किलो, मोती पतंग भंडार से 1 किलो तथा सदर बाजार स्थित संजय पतंग भंडार से 1.5 किलो चाइनीज मांझा बरामद किया गया। सभी मामलों में मांझा को तत्काल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके अलावा गोलबाजार स्थित संगम काइट सेंटर का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम के साथ फायरमैन ग्रेड–2 श्री जितेंद्र यादव, श्री अनिल मांडगे और सुपरवाइजर श्री सुनील क्षत्री भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे चाइनीज मांझा का उपयोग न करें और इसकी बिक्री की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel