फुटहामुड़ा नहर परियोजना से बदलेगी नगरी की तस्वीर, 22 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Khabri Chai Desk : धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में बहुप्रतीक्षित फुटहामुड़ा नहर निर्माण परियोजना अब तेज़ी से प्रगति पर है। यह महत्वाकांक्षी योजना क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति में स्थायी सुधार लाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। गंगरेल जलाशय के सैंडल डैम, ग्राम फुटहामुड़ा से शुरू होकर लगभग 19.74 किलोमीटर लंबी इस नहर का निर्माण किया जा रहा है।
परियोजना के पूर्ण होने पर नगरी विकासखंड के 22 गांवों के लगभग 1,940 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सुनिश्चित सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे खरीफ के साथ-साथ रबी फसलों का रकबा बढ़ेगा और किसानों की उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय इजाफा होगा। प्रशासनिक स्तर पर भी परियोजना से जुड़ी प्रमुख औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मुख्य नहर से प्रभावित 10 गांवों में 14.33 हेक्टेयर भूमि का भू-अर्जन पूरा हो चुका है, जबकि वन भूमि से संबंधित 24.42 हेक्टेयर क्षेत्र की अंतिम स्वीकृति भी मिल चुकी है।

Also Read : असम से अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी का तीखा पलटवार https://khabrichai.com/west-bengal-infiltration-politics/

जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अनुसार यह परियोजना केवल सिंचाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। किसानों की आय बढ़ेगी, कृषि आधारित रोजगार के अवसर सृजित होंगे और पलायन पर भी रोक लगेगी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इसे नगरी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है। फुटहामुड़ा नहर परियोजना को नगरी अंचल में हरित क्रांति की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel