सिमगा के दरचुरा गांव के पास हादसा, कार सवार चार लोग बाल-बाल बचे

Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर समेत आसपास के इलाकों में लगातार वाहनों में आग लगने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में एक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां रायपुर–बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरचुरा गांव के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन से धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कार में सवार चारों लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Also Read : T20I रैंकिंग में शेफाली वर्मा की बड़ी छलांगhttps://khabrichai.com/shafali-verma-t20i-ranking/

घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद स्थिति को सामान्य किया।
फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग कार में आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने वाहन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel