MI vs RCB से पहले रायपुर में हाई वोल्टेज माहौल, एयरपोर्ट पर दिखा फैंस का जुनून

आईपीएल 2026 के तहत 10 मई को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम राजधानी रायपुर पहुंच गई है। टीम के रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर क्रिकेट फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। टीम के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर जबरदस्त माहौल देखने को मिला, जहां फैंस ने जमकर नारेबाजी की और खिलाड़ियों का स्वागत किया।

बता दें कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन के लिए अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है और यहां आईपीएल 2026 के दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच भिड़ंत होगी, जबकि 13 मई को आरसीबी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। खास बात यह है कि इस बार आरसीबी अपने घरेलू मुकाबले रायपुर में खेलेगी, जो पहली बार हो रहा है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel