रायपुर में पानी चोरी का खेल, निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

रायपुर शहर में पानी सप्लाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में रोजाना 75 टैंकरों से पानी सप्लाई किए जाने के बावजूद कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, टैंकरों से पानी चोरी और उसके दुरुपयोग के आरोप भी सामने आए हैं। (रायपुर पानी चोरी) पानी चोरी रोकने के लिए निगम आयुक्त विश्वदीप ने निजी टैंकरों में जीपीएस लगाने और कमांड सेंटर के माध्यम से उनकी निगरानी के निर्देश दिए थे। हालांकि आदेश जारी होने के एक सप्ताह बाद भी 51 में से केवल 30 टैंकरों में ही जीपीएस लगाया जा सका है, जिससे मॉनिटरिंग व्यवस्था अधूरी बनी हुई है।

महात्मा गांधी वार्ड के रहवासियों ने आरोप लगाया है कि निगम की टंकियों से अवैध रूप से पानी निकालकर बेचा जा रहा है। शिकायतकर्ता छत्रपाल धीवर के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने निगम आयुक्त और जोन कमिश्नर राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से अवगत कराया। (Raipur Water Theft) स्थानीय नागरिकों के मुताबिक सड्डू स्थित पानी टंकी से सुबह 4 बजे से ही पानी निकासी शुरू हो जाती है, जो रात 10 बजे तक जारी रहती है। इसके चलते नल कनेक्शन वाले लोगों को तय 1 घंटे की बजाय केवल 15 से 20 मिनट ही पानी मिल पा रहा है। नागरिकों ने निगम प्रशासन से टैंकरों के लिए समय निर्धारण, पानी उठाव की सख्त निगरानी, नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस निरस्त करने और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित समय पर पानी सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel