CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर से बारिश के आसार; गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शनिवार से कई इलाकों में बादल गरजने और चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है।

Cg Weather News:छत्तीसगढ़ में छह जुलाई के बाद भारी बारिश का अलर्ट, आज भी  ज्यादातर जिलों में बरसेंगे बदरा - Cg Weather News: Heavy Rain Alert In  Chhattisgarh After July 6, Today

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि, शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और बारिश से मौसम में कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मानसून के दोबारा रफ्तार पकड़ने का अनुमान जताया है।

उत्तरी अंडमान सागर में बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में आगामी दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इस सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम रही है।

शुक्रवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस दौरान पथरिया में 4 सेमी, सूरजपुर और बम्हनीडीह में 3-3 सेमी तथा उसूर, जनकपुर-भरतपुर, बागबहरा और करतला में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

रायपुर में भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिन में उमस और गर्मी के बीच बादल छाने तथा बारिश होने से तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है।

अगले दो दिन जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से गरज-चमक के दौरान लोगों से खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

फिलहाल मौसम में बदलाव से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं बारिश की गतिविधियां बढ़ने से किसानों को भी फायदा हो सकता है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...