छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक आंधी तूफान के साथ राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर और बिलासपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई है. यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई है। वहीं बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है. छत्तीसगढ़ का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक चला गया है। ऐसे में गर्मी से फिलहाल राहत मिल रही है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है. यहां बारिश की शुरुआत हुई है। कई जिलों में आंधी-तूफान की भी संभावना बन रही है। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है। यहां लगातार बारिश और आंधी तूफान का दौर जारी है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक प्रदेश में कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ गरज-चमक के साथ बना है. मंगलवार को शाम से ही रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, भिलाई और रायगढ़ जिलों में तेज बारिश हुई है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बारिश के बाद नेशनल हाईवे 30 पर पानी भर गया था. जबकि बारिश की वजह से कई जिलों में बिजली भी बंद रही. दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति सबसे ज्यादा दिख रही है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश की वजह से छत्तीसगढ़ के तापमान में भी गिरावट आ गई है. कई जिलों में तापमान 35 डिग्री तक चला गया है. तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने गर्मी का असर कम हो गया है।
)
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





