एक चौंकाने वाले खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया है। आरोप है कि श्मशान घाटों से मृतकों के शरीर पर डाले गए कपड़े और साड़ियां चोरी कर उन्हें दोबारा बाजार में बेचा जा रहा है। मामला सामने आने के बाद कई इलाकों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क श्मशान घाटों से कपड़े इकट्ठा करता था। इसके बाद उन्हें साफ-सफाई और पैकिंग कर नए कपड़ों की तरह बाजार में सप्लाई किया जाता था। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इन साड़ियों और कपड़ों को लोग शादी, पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल कर रहे थे।

जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका कनेक्शन अहमदाबाद तक फैला हुआ है। पुलिस और प्रशासन को शक है कि इस धंधे में कई लोग लंबे समय से जुड़े हुए हैं।मामले का खुलासा होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस मामले को लेकर प्रशासन ने जांच तेज कर दी है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कितने समय से यह गोरखधंधा चल रहा था और कितने बाजारों तक इसकी सप्लाई पहुंची।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





