Mumbai में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि घर में मौजूद चूहे मारने वाले हर्बल स्प्रे को शुरुआती जांच के दौरान नजरअंदाज कर दिया गया था। बाद में फॉरेंसिक जांच में इसी स्प्रे में जहरीले केमिकल पाए गए, जिससे पूरे परिवार की मौत होने की पुष्टि हुई।जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्यों को उल्टी, चक्कर और बेहोशी जैसी शिकायतें हुई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दावा किया कि घर में इस्तेमाल हो रहे हर्बल स्प्रे की जानकारी पुलिस को पहले ही दी गई थी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब मामले में जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि स्प्रे में जहरीला पदार्थ कैसे मिला और क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही या साजिश शामिल थी।परिवार के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि यदि समय रहते स्प्रे की जांच की जाती, तो शायद चारों लोगों की जान बचाई जा सकती थी। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





