Madhya Pradesh में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर के अंदर रखी संदिग्ध पोटली से मासूम बच्चे का नरकंकाल मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में तंत्र-मंत्र और काले जादू की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों को एक घर में संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान घर के भीतर रखी एक पोटली बरामद की गई। जब पोटली खोली गई तो उसके अंदर बच्चे का नरकंकाल मिला, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए।
)
जांच में यह भी सामने आया कि कुछ समय पहले इलाके के कब्रिस्तान में एक कब्र खोदे जाने की घटना हुई थी। पुलिस को आशंका है कि नरकंकाल उसी कब्र से निकाला गया हो सकता है। मामले को लेकर आसपास के गांवों में डर और दहशत का माहौल है।फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नरकंकाल कितने समय पुराना है और इसे घर में किस उद्देश्य से रखा गया था।अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और तंत्र-मंत्र से जुड़े एंगल को भी खंगाला जा रहा है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





