Chhattisgarh में गर्मी के मौसम के बीच कटा हुआ पुराना तरबूज खाना तीन बच्चों की तबीयत पर भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि कई घंटों पहले काटकर रखा गया तरबूज खाने के बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों के अनुसार तेज गर्मी में लंबे समय तक खुले में रखा कटा हुआ फल जल्दी खराब होने लगता है। खासकर तरबूज जैसे पानी वाले फलों में बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कटे हुए तरबूज को सामान्य तापमान पर ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए। यदि फल को फ्रिज में एयरटाइट कंटेनर में रखा जाए तो यह लगभग 24 घंटे तक सुरक्षित माना जाता है, लेकिन खुले में रखने पर कुछ ही घंटों में खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि सड़क किनारे लंबे समय से कटे हुए फल खाने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को ताजा फल ही खिलाना चाहिए, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेाकृत कमजोर होती है।गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग के मामले तेजी से बढ़ते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई का ध्यान रखने और ताजा भोजन व फल खाने की अपील की है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





