NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे धोनी, जवानों से बोले- “फिट लग रहा हूं न?”

Dhoni Arrives at NSG Commando Training Centre पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। आज CSK चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलेगी। 44 साल के धोनी ने यहां कमांडोज और उनके परिवारों के साथ समय बिताया। उनके साथ खाना खाया। उन्होंने कमांडोज से पूछा- ‘फिट लग रहा हूं न।’ इस पर जवानों ने सहमति देते हुए कहा- ‘पिछली बार जब आए थे, तब इससे भी फिट थे।’ तब धोनी ने कहा- ‘जैसे-जैसे टाइम बढ़ता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है।’ वे 2023 में NSG कैंप में शामिल हो चुके हैं।  चेन्नई को आज सनराइजर्स हैदराबाद के साथ चेपक स्टेडियम में खेलना है। उम्मीद लगाई जा रही है कि धोनी इसमें खेल सकते हैं। हालांकि, अभी तक धोनी और चेन्नई के मैनेजमेंट की तरफ से इस तरह के कोई संकेत नहीं आए हैं। फ्रेंचाइजी की ओर से कहा गया था कि वे फिर से चोटिल हो गए और इसकी वजह से खेलने में देरी हो रही है।

cg prime news

एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वे पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ दो हफ्ते की ट्रेनिंग भी की। बाद में उनका बूट पॉलिश करते हुए फोटो भी सामने आया था।

2011: टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया।
2015: आगरा में सैन्य एयरक्राफ्ट से 5 अनिवार्य जंप पूरी कर क्वालिफाइड पैराट्रूपर बने।
2018: जब राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण सम्मान मिला तो धोनी सेना की यूनिफॉर्म पहनकर मार्च करते हुए अवॉर्ड लेने पहुंचे।
2019: वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेकर जम्मू-कश्मीर में 106 इन्फैंट्री बटालियन के साथ 2 हफ्ते बिताए, जहां उन्होंने गार्ड ड्यूटी और पेट्रोलिंग भी की।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel