अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण

Adani Power की CSR इकाई द्वारा Raigarh जिले के ग्राम सूपा स्थित रीपा केंद्र में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC) का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।ग्राम पंचायत सूपा द्वारा उपलब्ध कराए गए भवन में शुरू किए गए इस केंद्र के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य युवाओं के कौशल को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप विकसित कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।

फिलहाल केंद्र में दो प्रमुख पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं—
• डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर (DDEO)
• जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA)

तीन माह की अवधि वाले इन पाठ्यक्रमों में अब तक 60 युवक-युवतियों ने नामांकन कराया है। DDEO पाठ्यक्रम तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा है, जबकि GDA स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। दोनों पाठ्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त बताए गए हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इच्छुक अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट सहायता भी दी जाएगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य Lakshmi Jeevan Patel और अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ के चीफ बिजनेस ऑफिसर Shashdhara Das मौजूद रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि, कंपनी अधिकारी और क्षेत्र के नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।अपने संबोधन में लक्ष्मी जीवन पटेल ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। वहीं शशधरा दास ने कहा कि केंद्र के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

कार्यक्रम के अंत में धनंजय सिंह ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के कौशल विकास केंद्र ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता खोल सकते हैं। यह पहल क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देने वाली मानी जा रही है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel