कांकेर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 16 मामलों का खुलासा

News:
Kanker पुलिस ने सोलर पंप, सोलर प्लेट पैनल, स्टार्टर और केबल वायर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 16 अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 32.60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है।

पुलिस के अनुसार पिछले 6 से 8 महीनों के दौरान थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा, चौकी हल्बा और थाना चारामा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों के खेतों और सिंचाई परियोजनाओं में लगे सोलर उपकरण लगातार चोरी हो रहे थे। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई थी।

तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच के दौरान पुलिस को ग्राम बागडोंगरी निवासी जगदीश बंजारा और जामगांव निवासी परमेश्वर राठौर पर संदेह हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी मंहगू मरकाम के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपी चोरी किए गए सोलर उपकरणों को वाहन में भरकर Odisha ले जाकर बेच देते थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उड़ीसा के 13 अलग-अलग स्थानों से 60 सोलर प्लेट पैनल, 7 सोलर फ्रेम सेट, 14 सोलर पंप, 14 स्टार्टर और बड़ी मात्रा में केबल वायर बरामद किए। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत 25.60 लाख रुपये आंकी गई है।

Major Police Breakthrough—3 Accused Members Of Interstate Gang Arrested In  16 Theft Cases In Kanker - Jagdalpur News - कांकेर:पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी  के 16 मामलों में अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 ...

इसके अलावा चोरी में उपयोग किए गए टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन, कटर मशीन, टूल किट और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 32.60 लाख रुपये बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश बंजारा (38), परमेश्वर राठौर (27) और मंहगू मरकाम (25) शामिल हैं। तीनों के खिलाफ कुल 16 चोरी के मामलों में कार्रवाई की गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Kanker Police ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, चोरी या अन्य आपराधिक घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel