सुशासन तिहार में लापरवाही पड़ी भारी, जनपद पंचायत CEO रूपेश पाण्डेय निलंबित

Durg में सुशासन तिहार के दौरान लापरवाही और आम जनता के प्रति कथित अभद्र व्यवहार के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) रूपेश कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम थानौद में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के दौरान CEO रूपेश कुमार पाण्डेय के खिलाफ आम नागरिकों से अशिष्ट व्यवहार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई, जिसमें शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई।

कलेक्टर दुर्ग की अनुशंसा पर Durg Division Commissioner’s Office द्वारा संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। हालांकि उनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।

Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) / Posts / X

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि प्रत्येक शासकीय सेवक का दायित्व है कि वह पूर्ण निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और शिष्टाचार के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार प्रशासनिक सेवा की मूल जिम्मेदारी है और इसके उल्लंघन को गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सुशासन तिहार के दौरान जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में किसी भी अधिकारी द्वारा जनता के साथ दुर्व्यवहार या लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को प्रशासनिक हलकों में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि जनसुनवाई और शिकायत निवारण कार्यक्रमों में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी तथा जनता के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel