महतारी वंदन योजना: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 दिनों में फिर खुलेगा नया पंजीयन पोर्टल

छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ लेने से वंचित रह गईं पात्र महिलाओं के लिए जल्द ही नए रजिस्ट्रेशन का रास्ता साफ होने जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अगले 15 दिनों में दोबारा खुलेगा महतारी वंदन योजना के नए पंजीयन का पोर्टल!

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संकेत दिए हैं कि आगामी 15 दिनों के भीतर योजना का आधिकारिक पोर्टल नए आवेदनों के लिए दोबारा खोला जा सकता है। सरकार की रणनीति है कि इस नए चरण की शुरुआत सबसे पहले बस्तर संभाग के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों से की जाए, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं अभी भी इस वित्तीय सहायता से दूर हैं।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel