राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल का शपथ ग्रहण हुआ है।

योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई। संजय अग्रवाल पतंजलि पीठ से भी जुड़े हुए हैं। उन्हें योग का पहले से अनुभव है। उनके इस अनुभव का फायदा हमारे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। हमारे छत्तीसगढ़ में योग और सर्वव्यापी होगा तथा लोगों तक पहुंचेगा। लोग अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करेंगे।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





