मुख्यमंत्री साय से मिले शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल महाराज, माता हासी देवी के राष्ट्रीय सम्मान पर पीएम मोदी का जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शुक्रवार को पूज्य शदाणी दरबार, रायपुर के नवम पीठाधीश संत युधिष्ठिर लाल जी महाराज ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुलाकात के दौरान संत युधिष्ठिर लाल महाराज ने भारत सरकार द्वारा शदाणी दरबार की पंचम पीठाधीश पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि यह सम्मान पूज्य माता हासी देवी जी के आध्यात्मिक, सामाजिक और मानवीय योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली गौरवपूर्ण पहचान का प्रतीक है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ और शदाणी दरबार के अनुयायियों के लिए गर्व का विषय बताया।

 

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel