वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, 7 से 15 अगस्त तक सरकारी कार्यक्रमों में होगा सामूहिक गायन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्तरीय समारोह और जिला स्तर के

बैठक में बताया गया कि राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे आयोजित होगा। समारोह में आकर्षक परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य कार्यक्रम होंगे।

परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियों के चयन और रिहर्सल की जिम्मेदारी पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को सौंपी गई है। यह कार्य पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में किया जाएगा। वहीं सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस महानिरीक्षक रायपुर संभालेंगे।

समारोह स्थल पर साफ-सफाई, मंच, पंडाल और बैठक व्यवस्था का दायित्व नगर पालिक निगम रायपुर को दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग और संस्कृति विभाग स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन करेंगे, जबकि इन कार्यक्रमों के रिहर्सल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कलेक्टर रायपुर के जिम्मे रहेंगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिला और तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।

Vande Mataram completes 150 years, mass singing organised in the school  premises

बैठक में बताया गया कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी शासकीय कार्यक्रमों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति विभाग आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा।

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, कलेक्टर रायपुर गौरव कुमार सिंह सहित गृह विभाग और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel